📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 02:37 PM
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर संभाग » रायपुर: अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर CMO से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, FIR दर्ज

रायपुर: अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर CMO से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, FIR दर्ज

20 August 2026
KharunTimes

अभनपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

अभनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) निलेश केरकेट्टा और सब-इंजीनियर दुशांत चौहान के साथ अभद्र व्यवहार करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

इस मामले में पुलिस ने अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 13 अगस्त की है। विवाद की मुख्य वजह बिना काम किए फंड से भुगतान (Payment) करने का दबाव बताया जा रहा है।

आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे ने अधिकारियों पर काम से पहले भुगतान करने का दबाव बनाया।

जब अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए इसे मानने से इनकार किया, तो अध्यक्ष ने अपना आपा खो दिया।

20 मिनट तक चला हंगामा और 55 बार गाली

शिकायत में यह दावा किया गया है कि अध्यक्ष ने लगभग 20 मिनट तक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

CMO की शिकायत के मुताबिक, इस दौरान अध्यक्ष ने उन्हें 55 बार अपशब्द कहे और “नंगा करके मारूंगा” जैसी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

इतना ही नहीं, मारपीट करने के लिए उन्होंने डंडा मंगवाने तक की बात कही। इस दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारी और महिलाएं भी असहज और भयभीत दिखे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति को डंडा लाते हुए देखा जा सकता है, जो अध्यक्ष के व्यवहार को और भी गंभीर बना देता है।

अधिकारियों ने इस घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और ऑडियो-वीडियो सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

CMO निलेश केरकेट्टा और सब-इंजीनियर दुशांत चौहान की शिकायत पर अभनपुर थाने में अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर ग्रामीण के एएसपी अभिषेक झा के अनुसार, पुलिस सबूतों और फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।

इस विवाद के बाद नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच के आपसी संबंधों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

हालांकि, इस मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे का पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous खनिज टैक्स पर केंद्र बनाम राज्य की जंग: MMDR संशोधन विधेयक 2026 की पूरी कहानी Next JPSC-JSSC : जानें परीक्षा विवाद की पूरी कहानी

Leave a Comment