NSUI का प्रदर्शन : विश्वविद्यालय में पीलिया का प्रकोप


रायपुर। NSUI का प्रदर्शन प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। एक ओर प्रदेश के मुखिया के जन्मदिन पर लाखों रुपये के विज्ञापनों और पोस्टरों से शहर पटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर राज्य के सबसे बड़े विश्वविद्यालय के छात्र जीवन और मृत्यु के बीच जंग लड़ रहे हैं।

हॉस्टल में पीलिया का कहर: प्रशासन की लापरवाही उजागर

विश्वविद्यालय के छात्रावासों (Hostels) में पिछले एक महीने से पीलिया की शिकायतें आ रही थीं।

छात्रों का आरोप है कि दूषित पेयजल और बदइंतजामी की जानकारी बार-बार देने के बावजूद प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, 26 छात्राएं गंभीर रूप से पीलिया से पीड़ित हैं, जिनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

NSUI का प्रदर्शन

प्रहेमंत पाल ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के इलाज और हॉस्टल की व्यवस्था सुधारने के लिए फंड की कमी बताई जाती है,

शासन के इस अड़ियल और संवेदनहीन रवैये के खिलाफ NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया है।

उनकी मांग है कि:

पीड़ित छात्राओं को तुरंत बेहतर इलाज मिले।

हॉस्टल में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की


यह भी देखें –

नगरी के सुखराम नागे कॉलेज में बवाल, उत्सव में छात्र रह गए भूखे https://kharuntimes.com/sukhram-nage-college-nagri-bawal/

Leave a Comment