📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 02:37 PM
Home » छत्तीसगढ़ » मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट: स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट: स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान घायल

23 August 2026
KharunTimes

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार को मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया। जूनवानी के पास एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी और इसके बाद अनियंत्रित होकर काफिले के फॉलो वाहन से जा भिड़ी। हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिस जवान घायल हुए हैं। मंत्री केदार कश्यप सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जूनवानी के पास हुआ हादसा:

जानकारी के मुताबिक, मंत्री केदार कश्यप अपने गृह ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कोंडागांव-जगदलपुर मार्ग पर जूनवानी के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो काफिले से टकरा गई।

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मंत्री के फॉलो वाहन से जा भिड़ी। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।

4 पुलिस जवान घायल, अस्पताल में इलाज जारी:

हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिस जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मंत्री केदार कश्यप को गंभीर चोट नहीं आई है।

पुलिस ने शुरू की जांच:

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ समेत दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous JPSC-JSSC : जानें परीक्षा विवाद की पूरी कहानी Next परीक्षा विरोध-प्रदर्शन और युवाओं का गुस्सा VS कानून-व्यवस्था

Leave a Comment