📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 02:37 PM
Home » रोजगार - व्यापार » कृषि » किसान हित में बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र

किसान हित में बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र

1 September 2026
KharunTimes

रायपुर – किसान। किसानों को धान बेचने में अधिक सुविधा देने के लिए छत्तीसगढ़ में 354 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र में यह जानकारी दी।

किसान हित को सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, गरीब, युवा और महिलाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि करीब 11 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं से जुड़े कार्यों को अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

उन्होंने प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता और संवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की।

कृषि मंत्री ने गिनाईं किसान हित की योजनाएं

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों और कृषि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

उन्होंने सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और स्वच्छ भारत अभियान सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।

संगठन विस्तार पर भी हुआ मंथन

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने किसान मोर्चा को पार्टी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने अब तक किए गए कार्यों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।

बैठक में किसान हित, संगठन विस्तार और सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous पिरदा गांव की जमीन अधिग्रहित नहीं होगी, मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन Next दुर्ग में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में अलर्ट जारी

Leave a Comment