📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 02:39 PM
Home » रोजगार - व्यापार » सरकारी योजना » रायपुर मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 2026 26 अप्रैल को आयोजित

रायपुर मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 2026 26 अप्रैल को आयोजित

25 April 2026 Updated: 30 July 2026
KharunTimes

रायपुर – मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल (रविवार) को किया जाएगा।

इस परीक्षा में कुल 34,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो रायपुर जिले के 104 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे।

यह परीक्षा राज्य स्तर की महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा मानी जा रही है।

मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 2026 का समय

परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।

प्रवेश नियम और जरूरी निर्देश

परीक्षा में 9:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय से पहले केंद्र पहुंचना जरूरी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

परीक्षा केंद्र और व्यवस्था

रायपुर जिले में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

प्रशासन ने परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र का निरीक्षण करें

परीक्षा के दिन कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें

पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग अनिवार्य होगी

ड्रेस कोड

शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनकर आना होगा।

केवल चप्पल की अनुमति है।

प्रतिबंधित वस्तुएं

परीक्षा में निम्न वस्तुएं प्रतिबंधित हैं:

मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ।

क्या लेकर जाएं

अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉल पेन के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

प्रवेशपत्र एवं आधिकारिक दस्तावेज जो पूर्व में बताए गए हैं ।

यह भी देखें –

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी फंडिंग का खुलासा: ED जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य https://kharuntimes.com/chhattisgarh-naxal-foreign-funding-ed-investigation/

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Laxya Sahu
About the author

Laxya Sahu

लक्ष्य साहू मूलतः नया रायपुर के अभनपुर के निवासी हैं। वे खारुन टाइम्स के प्रधान संपादक हैं तथा सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर लेखन करते हैं । उनकी कृति "चार समाज की बात" समकालीन सामाजिक सरोकारों पर आधारित है । छात्र जीवन से ही वे सामाजिक एवं छात्र हित के मुद्दों से जुड़े रहे हैं , इस दौरान उन्होंने अनेक छात्र एवं जनहित संबंधी आंदोलनों को खड़ा कर उनका नेतृत्व किया तथा लगभग आठ वर्षों तक विद्यार्थियों के विकास के उद्देश्य से शैक्षणिक, सामाजिक और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों का आयोजन एवं संचालन किया। वर्तमान में वे पत्रकारिता और साहित्य के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर नियमित कार्य कर रहे हैं।

Previous छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी फंडिंग का खुलासा: ED जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य Next ISRO सैटेलाइट डेटा से जंगल अतिक्रमण: फॉरेस्ट विभाग की मिलीभगत ? टाइगर रिजर्व में 15 साल में 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित,

Leave a Comment