📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 02:35 PM
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर संभाग » मैनपुर स्कूल में शिक्षक पर शराब के नशे में आने का आरोप, नोटिस जारी

मैनपुर स्कूल में शिक्षक पर शराब के नशे में आने का आरोप, नोटिस जारी

4 September 2026
KharunTimes

मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला कमारपारा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी सतीश कुमार दुबे पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप लगा है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर को आधार बनाकर शिक्षा विभाग ने 3 सितंबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Sprite की बोतल में महुआ शराब का आरोप

आरोप लगाया गया कि शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और Sprite की बोतल में महुआ शराब रखी थी।

विभाग ने इसे शिक्षकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही बताते हुए शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।

मिड-डे मील को लेकर भी शिकायतमामले में ग्रामीणों की ओर से स्कूल के मध्याह्न भोजन को लेकर भी शिकायत की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

आरोप है कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के मुताबिक भोजन नहीं मिल रहा और केवल दाल-चावल दिया जा रहा है, जबकि मेन्यू में हरी सब्जी भी शामिल है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई

मैनपुर के कमारपारा स्कूल के शिक्षक पर शराब के नशे में आने का आरोप लगा है। शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया, मिड-डे मील पर भी शिकायत।
मैनपुर के कमारपारा स्कूल के शिक्षक पर शराब के नशे में आने का आरोप लगा है। शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया, मिड-डे मील पर भी शिकायत।

विभागीय नोटिस में कहा गया है कि शिक्षक निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण दें।

जवाब संतोषजनक नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous सरगुजा में 72 मरीजों में रहस्यमयी बुखार, लेप्टोस्पायरोसिस की जांच जानें लक्षण और बचाव Next 2022 के बाद सबसे महंगे हुए खाद्य पदार्थ, शक्कर 11.9% बढ़ी

Leave a Comment