📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 02:37 PM
Home » छत्तीसगढ़ » महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी: 67.28 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹631 करोड़, राखी से पहले मिली सौगात

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी: 67.28 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹631 करोड़, राखी से पहले मिली सौगात

26 August 2026
KharunTimes

रायपुर | राखी के त्योहार से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने बताया कि महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।

25 अगस्त को बालोद में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के दौरान यह भुगतान किया गया।

सितंबर 2026 की 31वीं किस्त के तहत ई-केवाईसी करा चुकीं 67,28,918 महिला हितग्राहियों को ₹631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि DBT के माध्यम से भेजी गई है।

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त में किसे मिला पैसा?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे के मुताबिक, 31वीं किस्त का भुगतान ई-केवाईसी पूरा करा चुकी महिला हितग्राहियों को किया गया है। इस भुगतान में नियद नेल्लानार योजना के 6,897 हितग्राही भी शामिल हैं, जिन्हें योजना की 11वीं किस्त का भुगतान किया गया।

राखी से पहले महिलाओं को मिली सौगात:

शताब्दी पाण्डे ने कहा कि राखी के त्योहार को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने त्योहार से पहले महिलाओं को यह राशि उपलब्ध कराई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

उन्होंने इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया।

उनके अनुसार, प्रदेश सरकार का उद्देश्य महतारी वंदन योजना का लाभ समाज के हर पात्र वर्ग तक पहुंचाना है।

1 मार्च 2024 से लागू हुई थी योजना:

महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से छत्तीसगढ़ में लागू हुई थी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में दी जाती है।

भाजपा के अनुसार, योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके सामाजिक सशक्तीकरण में मदद करना है।

पार्टी का दावा है कि योजना के माध्यम से सुकन्या समृद्धि, स्वावलंबन और कुपोषण एवं एनीमिया निवारण जैसे क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous मिठाई में मिलावट का LIVE TEST: आयोडीन से घर पर ऐसे जांचें खोया-पनीर, जानिए मिलावट का खतरा Next छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पर आपत्तिजनक कमेंट्स: हाईकोर्ट ने कहा- सार्वजनिक रूप से मांगनी होगी माफी, पोस्ट हटाकर दोबारा गलती न करने का वचन

Leave a Comment