📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 27 Oct 2026 🕒 10:17 PM
Home / दुर्ग संभाग / बेमेतरा में भाजपा OBC मोर्चा की कार्यसमिति बैठक: इंजी. प्रेम किशन साहू ने ‘OBC जोड़ो अभियान’ पर दिया जोर

बेमेतरा में भाजपा OBC मोर्चा की कार्यसमिति बैठक: इंजी. प्रेम किशन साहू ने ‘OBC जोड़ो अभियान’ पर दिया जोर

21 October 2026
KharunTimes

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा आगामी ‘OBC जोड़ो अभियान’ की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

संगठन विस्तार व आगामी रणनीतियों पर विशेष जोर

बैठक में जिला सह-प्रभारी एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य इंंजी. प्रेम किशन साहू ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान इंंजी. प्रेम किशन साहू ने संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग समाज को पार्टी से जोड़ने के विषय पर अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य संकल्प कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है। पिछड़ा वर्ग समाज को संगठन से जोड़कर जनसेवा के कार्यों को एक नई दिशा व गति प्रदान की जाएगी। संगठन की मजबूती ही हमारी वास्तविक शक्ति है।”

वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू जी, मुख्य वक्ता व जिला प्रभारी श्री विजय जायसवाल जी, सरगुजा संभाग प्रभारी श्री होरीलाल सिन्हा जी एवं जिला अध्यक्ष श्री रेवाराम निषाद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन हित में काम करने का आह्वान किया।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी श्री विनोद देवांगन जी, श्री राजू देवांगन जी, श्री युगल देवांगन जी, श्री रोहित साहू जी, श्री पिंटू सिन्हा जी, डॉ. रामौतार कश्यप जी, श्री बसंत साहू जी, श्री राजीव देवांगन जी, श्री दौलत नाथ योगी जी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किया गया वृक्षारोपण

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बेमेतरा की प्रथम कार्यसमिति बैठक संपन्न।

बैठक के पश्चात, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अशोक साहू जी के मार्गदर्शन में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इंंजी. प्रेम किशन साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous “विरोध देशद्रोह है या लोकतंत्र की आवाज़?” – सरसंघचालक मोहन भागवत Next कोरबा: दशहरा मैदान में डांस को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की हत्या; मंत्री के पहुंचने से पहले हुई वारदात

Leave a Comment