📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 02:39 PM
Home » रोजगार - व्यापार » सरकारी योजना » CG Vyapam प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: एडमिट कार्ड 16 से

CG Vyapam प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: एडमिट कार्ड 16 से

5 March 2026
KharunTimes

रायपुर – CG Vyapam प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के तहत आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक / सैंपलर ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा (PLII25) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के अनुसार यह भर्ती परीक्षा 22 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे



CG Vyapam प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 परीक्षा तिथि और समय :-

परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है-

परीक्षा का नाम: प्रयोगशाला सहायक / सैंपलर ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा (PLII25)

भर्ती: CG Vyapam प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

परीक्षा तिथि: 22 मार्च 2026 (रविवार)

परीक्षा समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक

परीक्षा केंद्र: छत्तीसगढ़ के 05 जिलों में

CG Vyapam Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें –

उम्मीदवार CG Vyapam प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें

PLII25 Admit Card लिंक खोलें

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें

आधिकारिक वेबसाइट – https://vyapamcg.cgstate.gov.in

ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होगा।

परीक्षा केंद्र पर जरूरी निर्देश –

CG Vyapam प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना होगा:

✔ परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुँचना अनिवार्य है।

✔ उम्मीदवारों को वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा।

✔ परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

✔ मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह –

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते CG Vyapam प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें,

ताकि परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।


देखें –

रायपुर नगर निगम में हंगामा: दादा ठाकुर की चेतावनी https://kharuntimes.com/raipur-nagar-nigam-me-hangama-dada-thakur-protest/

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Laxya Sahu
About the author

Laxya Sahu

लक्ष्य साहू मूलतः नया रायपुर के अभनपुर के निवासी हैं। वे खारुन टाइम्स के प्रधान संपादक हैं तथा सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर लेखन करते हैं । उनकी कृति "चार समाज की बात" समकालीन सामाजिक सरोकारों पर आधारित है । छात्र जीवन से ही वे सामाजिक एवं छात्र हित के मुद्दों से जुड़े रहे हैं , इस दौरान उन्होंने अनेक छात्र एवं जनहित संबंधी आंदोलनों को खड़ा कर उनका नेतृत्व किया तथा लगभग आठ वर्षों तक विद्यार्थियों के विकास के उद्देश्य से शैक्षणिक, सामाजिक और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों का आयोजन एवं संचालन किया। वर्तमान में वे पत्रकारिता और साहित्य के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर नियमित कार्य कर रहे हैं।

Previous रायपुर नगर निगम में हंगामा: दादा ठाकुर की चेतावनी Next Nepal Election Results 2026: शुरुआती रुझानों में Balendra Shah की पार्टी आगे

Leave a Comment