डिजिटल बैंकिंग को हर गांव और कस्बे तक आसान बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI में एक नया फीचर ‘टैप एंड पे’ (Tap and Pay) पेश किया है।
इस फीचर की मदद से अब आप अपने मोबाइल फोन को एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह इस्तेमाल करके दुकानों पर सिर्फ सटाकर (टैप करके) पैसों का भुगतान कर सकते हैं।
यह नया तरीका फोनपे (PhonePe), गूगल पे (Google Pay) और पेटीएम (Paytm) जैसे सभी प्रमुख UPI ऐप पर काम करेगा।
कैसे काम करता है यह नया फीचर?
अब तक UPI से पैसे भेजने के लिए आपको स्कैनर स्कैन करना पड़ता था और फिर 4 या 6 अंकों का UPI पिन डालना होता था।
कार्ड की तरह टैप करें:
दुकानदार की पीओएस (POS) यानी कार्ड स्वाइप करने वाली मशीन पर अपने स्मार्टफोन को पास लाएं।
बिना पिन के पेमेंट:
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।
₹5,000 तक के किसी भी भुगतान के लिए आपको कोई UPI पिन डालने की जरूरत नहीं होगी।
एनएफसी (NFC) तकनीक:
यह फीचर आपके फोन में मौजूद एनएफसी (Near Field Communication) तकनीक पर काम करता है,
जो बिना किसी तार या छुए बिना डेटा ट्रांसफर करती है।
बिना इंटरनेट के भी होगी खरीदारी
ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क की समस्या आम बात है।
इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट नहीं चल रहा है
या नेटवर्क गायब है, तब भी आपका पेमेंट नहीं रुकेगा।
दुकानदार की मशीन के नेटवर्क या तकनीक का इस्तेमाल करके भुगतान पूरा हो जाता है।
इससे नेटवर्क न होने पर भी लेन-देन आसानी से संपन्न होगा।
ग्रामीणों और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ा फायदा ।
समय की बचत:
भीड़भाड़ वाले हाट-बाजार या राशन की दुकान पर बार-बार पिन डालने और नेटवर्क आने का इंतजार करने का झंझट खत्म होगा।
UPI का आसान इस्तेमाल:
जिन्हें फोन में बार-बार टाइप करने में परेशानी होती है,
वे भी कार्ड की तरह फोन छुवाकर आसानी से पैसे चुका सकते हैं।
डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा:
इंटरनेट कनेक्टिविटी की निर्भरता कम होने से गांव-देहात के छोटे दुकानदार भी बिना किसी रुकावट के डिजिटल पेमेंट स्वीकार कर सकेंगे।
सुरक्षा और जरूरी सीमाएं
₹5,000 की लिमिट: बिना पिन डाले आप एक बार में अधिकतम ₹5,000 तक का पेमेंट कर सकते हैं।
सुरक्षा चक्र: यदि पेमेंट ₹5,000 से अधिक का है, तो सुरक्षा कारणों से मशीन पर UPI पिन दर्ज करना अनिवार्य होगा।
सुविधा नियंत्रण: यूजर जब चाहें अपने UPI ऐप की सेटिंग से इस फीचर को चालू या बंद कर सकते हैं।