रायपुर। छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे पर 29 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी का आरोप लगा है।
एक युवक ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि नौकरी,
कंपनी की एजेंसी/डीलरशिप और कैंटीन व अन्य ठेके दिलाने का भरोसा देकर उससे अलग-अलग समय में रकम ली गई।
हालांकि, नीरज पांडे के पक्ष से इन आरोपों को गलत बताया गया है।
नौकरी और ठेके दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसे सिप्ला कंपनी की एजेंसी या डीलरशिप,
DKS अस्पताल में नौकरी और कैंटीन का ठेका दिलाने का भरोसा दिया गया था।
इसके अलावा उसकी पत्नी को मंत्रालय में नौकरी और रेत खदान से जुड़े काम का आश्वासन दिए जाने का भी आरोप है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।
शिकायतकर्ता का दावा है कि इन कामों के लिए उससे अलग-अलग मौकों पर पैसे लिए गए।
छत्तीसगढ़ NSUI अध्यक्ष पर 29 लाख से ज्यादा रकम लेने का दावा
मामले में शिकायतकर्ता ने 29 लाख रुपये से अधिक की रकम दिए जाने का दावा किया है।

उसने पुलिस को दिए आवेदन में कथित भुगतान और बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े विवरण भी पेश किए हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि जिन कामों के लिए पैसे दिए गए, वे पूरे नहीं हुए और रकम वापस मांगने पर भी विवाद की स्थिति बनी।
नीरज पांडे के भाई और चाचा का नाम भी शिकायत में
शिकायत में NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के साथ उनके भाई दीपक पांडे और चाचा इंद्रासन पांडे का नाम भी शामिल किया गया है।
शिकायतकर्ता ने तीनों पर अलग-अलग माध्यमों से रकम लेने के आरोप लगाए हैं।
नीरज के भाई ने आरोपों को बताया गलत
मामले में नीरज पांडे के भाई दीपक पांडे ने आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है।
उनके अनुसार, शिकायतकर्ता के परिवार के साथ उनके घरेलू संबंध रहे हैं और
उनके चाचा के साथ प्लाटिंग का संयुक्त काम भी था, जिसमें आपसी पैसों का लेन-देन हुआ था।
रिपोर्टों के मुताबिक, शिकायत में बैंक ट्रांजेक्शन समेत भुगतान से जुड़े विवरण दिए गए हैं।