दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34, कैंप-1 में एक घर के अंदर चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से 3 लाख 16 हजार 930 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और 12 मोबाइल फोन जब्त किए।
जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 16 हजार 930 रुपए बताई गई है।
सूचना के बाद दुर्ग पुलिस ने घर की घेराबंदी की:
पुलिस के मुताबिक, छावनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 34, कैंप-1 स्थित एक घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची और घर की घेराबंदी कर दबिश दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे 12 लोगों को पकड़ा गया।
तलाशी में नकदी, ताश की पत्तियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
3.16 लाख रुपए कैश और 12 मोबाइल जब्त:
कार्रवाई में पुलिस ने 3,16,930 रुपए नकद बरामद किए।
इसके अलावा 52 पत्ती ताश और अलग-अलग कंपनियों के 12 टच स्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।
इस तरह पुलिस के मुताबिक कुल जब्ती की कीमत 5,16,930 रुपए है।
दुर्ग : 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार:
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र कुमार सोनकर, कलीम खान, जी. शिवा शंकर राव, आशीष ताम्रकार, श्रीधर्मांझी,
प्रेमचंद, ऐन धन राजू, भगवत प्रसाद, सपन चंद्र डे, राजेंद्र कुमार कौशिक, दिनेश साओ और बलजिन्दर सिंह शामिल हैं।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई:
पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस ने लोगों से जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।