📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 02:35 PM
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर संभाग » नारी शक्ति सम्मान समारोह: CM विष्णुदेव साय ने महिलाओं को किया सम्मानित

नारी शक्ति सम्मान समारोह: CM विष्णुदेव साय ने महिलाओं को किया सम्मानित

30 August 2026 Updated: 31 August 2026
KharunTimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से रविवार को राजधानी रायपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिकित्सा, शिक्षा, खेल, साइबर सुरक्षा, पत्रकारिता, कला एवं संस्कृति, कृषि, महिला उद्यमिता, सामाजिक सेवा और

महिला सुरक्षा समेत अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में आयोजित हुआ।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नारी शक्ति सम्मान समारोह से संबंधित ब्रोशर का विमोचन भी किया।

महिलाओं का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि

उन्होंने अपने परिश्रम, प्रतिभा, साहस और संकल्प से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

उनकी उपलब्धियां केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं हैं, बल्कि हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है तो परिवार, समाज और देश भी आगे बढ़ता है।

सरकार महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और आर्थिक स्वावलंबन देने को प्राथमिकता दे रही है।

महिला आयोग को गांवों तक पहुंचाने पर जोर:

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को भी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि महिला आयोग की भूमिका केवल शिकायतों के निराकरण तक सीमित नहीं होनी चाहिए।

आयोग को गांवों, कस्बों, जनजातीय क्षेत्रों और दूरस्थ इलाकों तक पहुंचकर महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ. ममता साहू के नेतृत्व में आयोग महिलाओं को न्याय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

13.85 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी:

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि

प्रदेश में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

सरकार के अनुसार प्रदेश में 13.85 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाओं को कौशल, पूंजी, बाजार और तकनीक से जोड़कर उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

साथ ही प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों के लिए 481 महतारी सदनों का निर्माण किया जा रहा है।

2026 को मनाया जा रहा ‘महतारी गौरव वर्ष’:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के योगदान को सम्मान देना और महिलाओं के लिए नए अवसर पैदा करना है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रजत उत्सव दिवस भी मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना समेत विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को मजबूती मिली है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous ज्यादा शक्कर-तेल वाले पैकेट पर लाल षटकोण चेतावनी, FSSAI का प्रस्ताव Next दुर्ग में घर के अंदर चल रहा था जुआ, 12 आरोपी गिरफ्तार: लाखों का सामान जब्त

Leave a Comment