📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 02:37 PM
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर संभाग » आलेखुटा में 1,000 से अधिक पौधरोपण, प्रभात मिश्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आलेखुटा में 1,000 से अधिक पौधरोपण, प्रभात मिश्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

3 September 2026
KharunTimes

अभनपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रभात मिश्र की उपस्थिति में शासकीय हाई स्कूल आलेखुटा में भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनप्रतिनिधियों, स्काउट-गाइड, विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सहभागिता से परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में 1,000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण और पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

प्रभात मिश्र ने बताया वृक्षों को संस्कृति और जीवन का आधार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभात मिश्र ने कहा कि वृक्ष भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।

आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को प्रकृति के प्रति संवेदना और पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

विधायक इंद्रकुमार साहू रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू रहे, जबकि अध्यक्षता भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत खालसा ने की।

विधायक साहू ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में शामिल है।

उन्होंने पौधरोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने की बात कही।

भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृभूमि के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है।

उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड्स रायपुर के जिला मुख्य आयुक्त राजीव चक्रवर्ती सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों, स्काउट-गाइड और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती चंद्रकला ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका बंजारे, श्रीमती राजेश्वरी ध्रुव,

सरपंच श्रीमती भागेश्वरी सिन्हा, उपसरपंच एवं एसएमडीसी अध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, संतोष यदु, अर्जुन धीवर, दिनेश धीवर,

बीईओ धर्मचंद जैन तथा प्राचार्य श्रीमती अर्चना सातदेवे सहित शाला समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous दुर्ग में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में अलर्ट जारी Next सरगुजा में 72 मरीजों में रहस्यमयी बुखार, लेप्टोस्पायरोसिस की जांच जानें लक्षण और बचाव

Leave a Comment