📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 02:38 PM
Home » छत्तीसगढ़ » बस्तर संभाग » पत्नी से झगड़े के बाद बिजली टावर पर चढ़ा पति,150 फीट ऊंचाई पर 2 घंटे बैठा रहा

पत्नी से झगड़े के बाद बिजली टावर पर चढ़ा पति,150 फीट ऊंचाई पर 2 घंटे बैठा रहा

29 August 2026
KharunTimes

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक बिजली के हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 150 फीट की ऊंचाई पर लगभग 2 घंटे तक बैठा रहा।

उसे इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। युवक की पहचान डोंगरीपारा निवासी संतोष कोर्राम के रूप में हुई है।

पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला:

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को संतोष कोर्राम का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया और पास में स्थित हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया।कुछ देर बाद लोगों की नजर टावर पर बैठे युवक पर पड़ी। करीब 150 फीट की ऊंचाई पर युवक को देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

पुलिस और राजस्व टीम ने पहुंचकर संभाला मोर्चा:

सूचना मिलते ही तहसीलदार मनोज रावटे के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। युवक की स्थिति को देखते हुए टीम ने उससे बातचीत शुरू की और शांत होकर नीचे आने के लिए समझाया।काफी देर तक समझाइश और बातचीत के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस और राजस्व टीम की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

करीब 2 घंटे बाद सुरक्षित नीचे आया:

संतोष करीब 2 घंटे तक टावर पर रहा। उसके सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने उसे भविष्य में विवाद की स्थिति में ऐसा कदम नहीं उठाने और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने की समझाइश दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ने बताया कि वह मानसिक तनाव में था। समझाइश के बाद उसने दोबारा इस तरह का कदम नहीं उठाने की बात कही।

पहले भी पारिवारिक परिस्थितियों से गुजर चुका है:

जानकारी के अनुसार, संतोष मजदूरी करता है। करीब दो साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने अपनी साली से दूसरी शादी की थी। शनिवार को पत्नी से विवाद के बाद वह टावर पर चढ़ गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous भारत में आरक्षण: जरूरत या सामाजिक विभाजन? Next ज्यादा शक्कर-तेल वाले पैकेट पर लाल षटकोण चेतावनी, FSSAI का प्रस्ताव

Leave a Comment