📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 02:37 PM
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर संभाग » गरियाबंद में 2 करोड़ का गांजा जब्त: पायलटिंग कर रहे थे तस्कर, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे खेप; 5 गिरफ्तार

गरियाबंद में 2 करोड़ का गांजा जब्त: पायलटिंग कर रहे थे तस्कर, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे खेप; 5 गिरफ्तार

25 August 2026
KharunTimes

गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त :छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर पुलिस ने एक आयशर वाहन से 400 किलो गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई गई है।

मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तिरपाल के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा:

पुलिस के मुताबिक, गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। तस्करों ने गांजे को वाहन की छत पर काले तिरपाल के नीचे छिपा रखा था।

चेक पोस्ट पर वाहन की जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। जांच करने पर उनमें गांजा मिला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन के साथ एक बाइक, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है। कुल बरामदगी में करीब 6.50 लाख रुपए नकद भी शामिल बताए गए हैं।

आगे बाइक से कर रहे थे पायलटिंग:

पूछताछ में पुलिस को तस्करी के तरीके के बारे में जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, गांजा लदे वाहन के आगे बाइक चल रही थी और उस पर सवार लोग रास्ते में पुलिस की गतिविधियों और चेकिंग की जानकारी पीछे चल रहे वाहन तक पहुंचा रहे थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

ओडिशा से सप्लायर भी गिरफ्तार:

जांच के दौरान पुलिस को गांजे की सप्लाई से जुड़े एक अन्य व्यक्ति की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ओडिशा पहुंची और कथित सप्लायर को गिरफ्तार किया। उसके पास से गांजा बेचने से मिली नकदी भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

5 आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई:

पुलिस ने मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

गरियाबंद पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous चीनी इतनी महंगी क्यों हो गई? गन्ने के खेत से आपकी चाय तक, समझिए पूरी कहानी Next रायपुर ब्रेकिंग: फर्जी डोमिसाइल के खिलाफ NSUI का हल्ला बोल, खाली थाली लेकर स्वास्थ्य मंत्री निवास घेराव का प्रयास

Leave a Comment