📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 27 Oct 2026 🕒 08:12 PM
Home / छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: तीन दिन का महाउत्सव, एयर शो और स्टार परफॉर्मेंस की तैयारी

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: तीन दिन का महाउत्सव, एयर शो और स्टार परफॉर्मेंस की तैयारी

24 October 2026
KharunTimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 26वें राज्य स्थापना दिवस पर इस बार राज्योत्सव 2026 का भव्य आयोजन होगा। 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर के तूता मेला मैदान में तीन दिवसीय उत्सव चलेगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति की संभावना है।

उद्घाटन और समापन का कार्यक्रम

1 नवंबर को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। 3 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह के साथ उत्सव का समापन होगा, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि हो सकते हैं।

समापन सत्र में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 40 हस्तियों को राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार दिए जाएंगे।

एयर शो होगा सबसे बड़ा आकर्षण

इस बार राज्योत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय वायुसेना का एयर शो होगा। नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम हवाई करतब दिखाएगी।

सूर्यकिरण टीम 9 विमानों के साथ लगभग 40 मिनट के शो में फॉर्मेशन फ्लाइंग और एयरोबेटिक स्टंट प्रस्तुत करेगी। सारंग टीम स्वदेशी एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टरों से करीबी उड़ान, क्रॉस-ओवर और अन्य शानदार प्रदर्शन करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

आकाशगंगा पैराशूट टीम भी पैराशूट जंप का रोमांचक प्रदर्शन कर सकती है। एयर शो की अंतिम तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

बॉलीवुड सिंगर्स करेंगे परफॉर्म

राज्योत्सव में बॉलीवुड गायक पलक मुच्छाल, स्वस्ति मेहुल और अभिजीत भट्टाचार्य अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोक कलाकार राज्य की लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य की झलक दिखाएंगे।

‘सशक्त नारी–युवा उड़ान’ की थीम

इस बार राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी–युवा उड़ान’ रखी गई है। इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसरों पर विशेष फोकस रहेगा।

प्रदर्शनी में दिखेगा विकास का सफर

विभिन्न सरकारी विभाग अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं, उपलब्धियों और आगामी परियोजनाओं की जानकारी देंगे। प्रदर्शनी में ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत, अंजोर छत्तीसगढ़, निवेश, रोजगार, अधोसंरचना और जनकल्याण जैसे विषयों को जगह मिलेगी।

6 रूट से पहुंचेंगे लोग

आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए 6 अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। हर रूट पर पार्किंग की व्यवस्था होगी, जहां वाहन खड़े करने के बाद दर्शक पैदल राज्योत्सव स्थल तक पहुंच सकेंगे।

प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, नगर निगम और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, चिकित्सा, आपातकालीन सेवाओं और दर्शक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous बस्तर दशहरा 2026: 75 दिनों का पर्व आज मुरिया दरबार तक पहुंचा, इस बार क्या बदला? Next महंगाई का दूसरा दौर: अब सिर्फ सब्जी-पेट्रोल नहीं, पूरी जेब पर पड़ेगा असर !

Leave a Comment