📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 11 Sep 2026 🕒 01:30 PM
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर संभाग » खारुन नदी संकट में: प्रदूषण, जलकुंभी और मरती मछलियाँ

खारुन नदी संकट में: प्रदूषण, जलकुंभी और मरती मछलियाँ

19 March 2026 Updated: 29 July 2026
KharunTimes

रायपुर – छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों में शामिल खारुन नदी आज प्रदूषण के कारण गंभीर संकट में है। कभी साफ और जीवनदायिनी रही यह नदी अब अपनी पहचान खोती जा रही है।

पानी की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि अब यह पीने योग्य नहीं रहा, जो खारून नदी प्रदूषण की गंभीरता को दिखाता है।



खारुन नदी में मर रही हैं मछलियाँ

खारून नदी प्रदूषण का सबसे बड़ा असर जलीय जीवों पर दिख रहा है।

नदी में ऑक्सीजन की कमी के कारण:मछलियाँ लगातार मर रही हैं

जलीय जीवन खत्म हो रहा हैयह स्थिति बताती है कि खारून नदी प्रदूषण ने पारिस्थितिकी तंत्र को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

जलकुंभी

खारून नदी में जलकुंभी का तेजी से फैलना भी खारून नदी प्रदूषण का एक बड़ा कारण और परिणाम दोनों है।जलकुंभी पानी को ढक लेती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

ऑक्सीजन स्तर और कम करती हैनदी के बहाव को रोकती हैइससे खारून नदी प्रदूषण और तेजी से बढ़ रहा है।

गंदे नालों से बढ़ रहा प्रदूषण

शहरों का गंदा पानी सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे खारून नदी प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।

बिना ट्रीटमेंट का सीवेज

औद्योगिक कचरा

इन कारणों से खारून नदी अब धीरे-धीरे नाले में बदलती जा रही है।

योजनाएं बहुत, लेकिन प्रदूषण जस का तस

हर साल:नदी की आरती होती है ,

सफाई के दावे किए जाते हैं ,

करोड़ों की योजनाएं बनती हैं ,

लेकिन इसके बावजूद खारून नदी प्रदूषण में कोई खास कमी नहीं आई है।

निर्माण कार्य

नदी पर बढ़ते निर्माण कार्य भी खारून नदी प्रदूषण को प्रभावित कर रहे हैं ।

पुल और अन्य प्रोजेक्ट्स नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित कर रहे हैं।

निष्कर्ष: प्रदूषण बना बड़ा खतरा

ग्राउंड रिपोर्ट साफ दिखाती है कि खारून नदी अब तेजी से नाले में बदल रही है।

अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो खारून नदी प्रदूषण भविष्य में बड़े जल संकट का कारण बन सकता है।

यह भी देखें –

LPG Gas का संकट लंबी लाइनों में खड़े लोग, क्या छत्तीसगढ़ में गैस की कमी ? देखें kharun Times की ग्राउंड रिपोर्ट https://kharuntimes.com/chhattisgarh-lpg-gas-crisis/

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Laxya Sahu
About the author

Laxya Sahu

लक्ष्य साहू मूलतः नया रायपुर के अभनपुर के निवासी हैं। वे खारुन टाइम्स के प्रधान संपादक हैं तथा सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर लेखन करते हैं । उनकी कृति "चार समाज की बात" समकालीन सामाजिक सरोकारों पर आधारित है । छात्र जीवन से ही वे सामाजिक एवं छात्र हित के मुद्दों से जुड़े रहे हैं , इस दौरान उन्होंने अनेक छात्र एवं जनहित संबंधी आंदोलनों को खड़ा कर उनका नेतृत्व किया तथा लगभग आठ वर्षों तक विद्यार्थियों के विकास के उद्देश्य से शैक्षणिक, सामाजिक और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों का आयोजन एवं संचालन किया। वर्तमान में वे पत्रकारिता और साहित्य के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर नियमित कार्य कर रहे हैं।

Previous LPG Gas का संकट लंबी लाइनों में खड़े लोग, क्या छत्तीसगढ़ में गैस की कमी ? देखें kharun Times की ग्राउंड रिपोर्ट Next छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी फंडिंग का खुलासा: ED जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

Leave a Comment