📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 16 Aug 2026 🕒 06:41 PM
Home » देश-दुनिया » अमेरिका में बवंडर जैसे तूफान ने मचाई भारी तबाही, विस्कॉन्सिन में 3.9 लाख घरों की बत्ती गुल, एक की मौत

अमेरिका में बवंडर जैसे तूफान ने मचाई भारी तबाही, विस्कॉन्सिन में 3.9 लाख घरों की बत्ती गुल, एक की मौत

28 July 2026 Updated: 15 August 2026
KharunTimes

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मिडवेस्ट में आए भीषण तूफान के बाद सोमवार को 3,90,000 से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई।

इस दौरान, विस्कॉन्सिन राज्य के मेनाशा और एपलटन में एक बेहद खतरनाक बवंडर ने भारी तबाही मचाई।

सीएनएन के अनुसार, बवंडर ने घरों को नुकसान पहुंचाया और पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया,

जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर ही सुरक्षित रहने की अपील की है।

उत्तर-पूर्वी विस्कॉन्सिन में आए इस बवंडर ने घरों की छतें उड़ा दीं,

संपत्तियों को नष्ट कर दिया और हजारों लोगों को बिना बिजली के रहने पर मजबूर कर दिया।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने इस बवंडर को बेहद खतरनाक करार दिया

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

और दोपहर के तुरंत बाद विशेष रूप से खतरनाक स्थिति की चेतावनी जारी की।

शुरुआती सर्वे में इस बवंडर को कम से कम EF-2 श्रेणी का आंका गया है,

और नुकसान का पूरी तरह से आकलन अभी भी किया जा रहा है।

प्रशासन की लोगों से घर में रहने की अपील

मेनाशा के पुलिस प्रमुख मैथ्यू अल्ब्रेक्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यदि आप अपने घर में हैं या प्रभावित इलाके में फंसे हैं,

तो हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपनी जगह पर ही सुरक्षित रहें और बाहर न निकलें।

उन्होंने जानकारी दी कि कई एजेंसियों के बचाव दल नुकसान का जायजा ले रहे हैं और पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं।

हम जनता से अपील करते हैं कि वे घरों के अंदर रहें, टूटे हुए बिजली के तारों से सावधान रहें, बंद रास्तों की तरफ गाड़ी न ले जाएं

और जब तक बहुत जरूरी न हो, उस इलाके में यात्रा करने से बचें।

20 मिनट तक रहा तूफान का खौफनाक असर

विनेबागो काउंटी के अधिकारियों ने गिरे हुए पेड़ों और टूटे हुए बिजली के तारों सहित बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना दी है।

कई सड़कें अभी भी बंद हैं, जिससे तबाही का सटीक अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है।

यह बवंडर दोपहर से ठीक पहले जमीन पर टकराया और कम से कम 20 मिनट तक तबाही मचाने के बाद

लेक विनेबागो की ओर बढ़कर पानी के ऊपर शांत हो गया।

बवंडर बनने के कुछ मिनट बाद ही इसकी पहली चेतावनी जारी की गई थी,

हालांकि उससे पहले ही तेज आंधी और संभावित बवंडर का अलर्ट दिया जा चुका था।

आकाशीय बिजली गिरने से एक कर्मचारी की मौत

विस्कॉन्सिन के वाइटवाटर में 29 वर्षीय एक यूटिलिटी कर्मचारी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

वह उस वक्त पेड़ों की छंटाई कर रहा था।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ग्रेट लेक्स और ओहियो वैली के इलाकों में मौसम अभी और बिगड़ सकता है।

पूर्वानुमान के अनुसार, इन क्षेत्रों में विनाशकारी हवाएं चलने, बड़े ओले गिरने और कुछ स्थानों पर फिर से बवंडर आने की आशंका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous छात्र आंदोलन : पेपर लीक से राजनीति तक… 26 दिनों में कैसे बदला जंतर-मंतर आंदोलन Next पेपर लीक : 10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पुराने कानून से कितना अलग है मोदी सरकार का नया बिल ?

Leave a Comment