छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, हिंदी पेपर लीक मामले में फरार आरोपी पर ₹5,000 का इनाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है,

जिससे लाखों छात्रों को अपने नतीजों का इंतजार खत्म हुआ।

लेकिन इसी बीच हिंदी पेपर लीक मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पेपर लीक मामले में पुलिस की कार्रवाई

रायपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,

हिंदी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी 18 वर्षीय वीनू जांघेल अब भी फरार है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी परीक्षा अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले में 14 मार्च 2026 की घटना के बाद से फरार है और लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है।

NSUI ने उठाए गंभीर सवाल

इस मामले पर NSUI छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि:

“एक 18 वर्षीय युवक अकेले इतने बड़े स्तर पर पेपर लीक कैसे कर सकता है, यह गंभीर जांच का विषय है।”

उन्होंने आशंका जताई कि इस पूरे प्रकरण में अन्य बड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिन तक पुलिस को पहुंचना बेहद जरूरी है।

2.5 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर

यह मामला प्रदेश के लगभग 2.5 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

ऐसे में निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग तेज हो गई है।

NSUI ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बना रहे।

पुलिस का आश्वासन

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी देखें –

CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, यहाँ से करें चेक –https://kharuntimes.com/cgbse-10th-12th-result-2026/

Leave a Comment