📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 28 Jul 2026 🕒 08:22 AM
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर संभाग » क्या मुख्यमंत्री ने खुद लगवाए अपने जन्मदिन के पोस्टर ?

क्या मुख्यमंत्री ने खुद लगवाए अपने जन्मदिन के पोस्टर ?

27 March 2026 1 min read

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर पूरे छत्तीसगढ़ में बिना नाम वाले पोस्टर लगाए थे।

इन पोस्टर को बनाने से लेकर लगाने तक और हर दिन होर्डिंग्स के किराए पर लाखों रुपए खर्च हुए हैं।

पोस्टर का पड़ताल

बेनाम वाले पोस्टर को देख कर जब खारुन टाइम्स की टीम ने RTI लगाया तो स्पष्ट हुआ की इस तरह के किसी भी तरह का पोस्टर लगाने के लिए सरकारी आदेश या कार्यादेश जारी नहीं किए गए हैं ।

मुख्यमंत्री के करीबी ?

यदि मान ले की किसी करीबी ने ये पोस्टर्स लगवाए हैं तो भी करोड़ों रुपए सिर्फ जन्मदिन के पोस्टर पर खर्च करना और उसपर भी अपना नाम नहीं लिखवाना किसी भी स्थानीय नेता या व्यक्ति के ऊपर संदेह उत्पन्न करता है।

निष्कर्ष –

अब तक किसी भी व्यक्ति , विभाग या नेता द्वारा इन पोस्टरों को लगाने की जिम्मेदारी नहीं ली गई है ।

यह भी देखें –

खारुन नदी संकट में: प्रदूषण, जलकुंभी और मरती मछलियाँ https://kharuntimes.com/kharun-nadi-pradushan-chhattisgarh-ground-report/

Laxya Sahu
About the author

Laxya Sahu

मूलतः नये रायपुर के उपनगर अभनपुर से आने वाले लक्ष्मीकांत साहू जिन्हें लक्ष्य साहू के नाम से भी जाना जाता है, खारुन टाइम्स के संपादक के रूप में पदस्थ हैं । उनकी शिक्षा रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में हुई है । वे हिंदी साहित्य के व्यंग विधा में सामाजिक राजनीतिक व्यंगकार है, “चार समाज की बात” उनकी कृतियों में से एक है । छात्र जीवन से ही समाजहित और छात्रहित में अनेक आंदोलनों का सफल नेतृत्व करते हुए विद्यार्थियों के विकास हेतु अनेक कार्यक्रमों के आयोजक रहे ।

Previous खारुन नदी संकट में: प्रदूषण, जलकुंभी और मरती मछलियाँ Next छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी फंडिंग का खुलासा: ED जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

Leave a Comment