📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 28 Jul 2026 🕒 10:28 AM
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर संभाग » झलप में आधी रात बड़ा हादसा, तेज़ रफ़्तार ट्रक मकान में घुसी

झलप में आधी रात बड़ा हादसा, तेज़ रफ़्तार ट्रक मकान में घुसी

9 February 2026 Updated: 7 March 2026 1 min read

महासमुंद – जिले के झलप गांव में आधी रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।

तेज़ रफ्तार भारी लोड ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक रिहायशी मकान में जा घुसा।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मकान का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित थे, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया

हालांकि, मकान को भारी नुकसान पहुंचा है और परिवार दहशत में है। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायज़ा लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज़ रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब घर के अंदर भी सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा, तो सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से रात के समय भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Laxya Sahu
About the author

Laxya Sahu

मूलतः नये रायपुर के उपनगर अभनपुर से आने वाले लक्ष्मीकांत साहू जिन्हें लक्ष्य साहू के नाम से भी जाना जाता है, खारुन टाइम्स के संपादक के रूप में पदस्थ हैं । उनकी शिक्षा रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में हुई है । वे हिंदी साहित्य के व्यंग विधा में सामाजिक राजनीतिक व्यंगकार है, “चार समाज की बात” उनकी कृतियों में से एक है । छात्र जीवन से ही समाजहित और छात्रहित में अनेक आंदोलनों का सफल नेतृत्व करते हुए विद्यार्थियों के विकास हेतु अनेक कार्यक्रमों के आयोजक रहे ।

Next राजिम पुन्नी मेला 2026: सूना पड़ा मेला, व्यापारी बोले – “खर्च भी नहीं निकल रहा”

Leave a Comment