📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 16 Aug 2026 🕒 06:34 PM
Home » छत्तीसगढ़ » ​इंटर-स्टेट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से छत्तीसगढ़ और मप्र के बीच व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : संतोष पाण्डेय

​इंटर-स्टेट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से छत्तीसगढ़ और मप्र के बीच व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : संतोष पाण्डेय

13 August 2026
KharunTimes

रायपुर। श्री पाण्डेय ने बताया कि केंद्र सरकार ने रायपुर और भोपाल के बीच अंतरराज्यीय ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने मध्य भारत के सबसे बड़े आधारभूत ढाँचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) प्रोजेक्ट को मिली हरी झण्डी पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व ​सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि मध्य भारत के सबसे बड़े इंटर-स्टेट कॉरिडोर के रूप में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मंजूरी मिल चुकी है।

यह नया 6-लेन एक्सप्रेस-वे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को एक नई ऊँचाई प्रदान करेगा।

मध्यप्रदेश के भोपाल, सागर, दमोह, जबलपुर और मंडला से होते हुए यह मार्ग छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा, बेमेतरा, सिमगा से होते हुए यह मार्ग सीधे रायपुर तक जाएगा।

इस एक्सप्रेस-वे के बनने से रायपुर और भोपाल के बीच की दूरी और यात्रा के समय में भारी कमी आएगी।

श्री पाण्डेय ने कहा कि इस कॉरिडोर के बनने से छत्तीसगढ़ में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा राज्य में पर्यटन का अभूतपूर्व विकास होगा।

इस ऐतिहासिक सौगात के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए श्री पाण्डेय ने इसे क्षेत्र के निवासियों और व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी बताया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous रावाभाटा सरकारी हाई स्कूल की बदहाल स्थिति: सड़क नहीं, बुनियादी सुविधाओं का अभाव, बारिश में छात्रों की पढ़ाई पर संकट Next सुप्रीम कोर्ट की पैकेज्ड फूड पर सख्ती: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले खाद्य पदार्थों पर वॉर्निंग लेबल की मांग

Leave a Comment