रायपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने प्रदेश की मस्जिदों, मदरसों, दरगाहों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
इन धार्मिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन की व्यवस्था करने को कहा गया है।
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने जारी किए निर्देश:
निर्देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित करने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की बात कही गई है।
बोर्ड के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
प्रदेश में करीब 3,300 मस्जिदें और लगभग 400 से 450 मदरसे होने की जानकारी सामने आई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।
इसके अलावा बड़ी संख्या में दरगाह, इमामबाड़े और खानकाह भी वक्फ संस्थानों के अंतर्गत आते हैं।
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का सख्त बयान:
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर संबंधित संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत भी कराया जाएगा।
उन्होंने तिरंगे का सम्मान नहीं करने वालों को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि
भारत में रहना है तो देश के कानून और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना होगा।
राष्ट्रीय एकता और भाईचारे पर जोर:
वक्फ बोर्ड के निर्देशों में स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ मनाने पर जोर दिया गया है।
बोर्ड का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ऐसे कार्यक्रमों से
लोगों में देश और संविधान के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होगी।