📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 12 Oct 2026 🕒 09:52 PM
Home / छत्तीसगढ़ / अभनपुर मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा: ओवरटेक करते समय हाईवा की चपेट में आई एक्टिवा, 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, 2 घायल

अभनपुर मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा: ओवरटेक करते समय हाईवा की चपेट में आई एक्टिवा, 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, 2 घायल

5 October 2026
KharunTimes

अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडी रोड के पास सोमवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

आगे चल रहे हाईवा को ओवरटेक करने के प्रयास में एक्टिवा सवार तीन नाबालिग दुर्घटना का शिकार हो गए।

ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हुई एक्टिवा

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बकतरा सिंचाई कॉलोनी निवासी तीन नाबालिग एक ही एक्टिवा पर सवार होकर मंडी रोड की ओर जा रहे थे।

इस दौरान उन्होंने आगे चल रहे एक तेज रफ्तार हाईवा को ओवरटेक करने की कोशिश की।

ओवरटेकिंग के दौरान एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे हाईवा की चपेट में आ गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

टक्कर इतनी भीषण थी कि 16 वर्षीय कृष्ण कुमार साहू हाईवा के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दोनों घायलों का अभनपुर अस्पताल में इलाज

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायल नाबालिगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायल दोनों किशोर भी बकतरा सिंचाई कॉलोनी के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हाईवा जब्त, चालक मौके से फरार

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं दुर्घटनाकारित हाईवा को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया गया है। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ रही भारी

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों नाबालिग बिना हेलमेट के एक्टिवा पर ट्रिपलिंग कर रहे थे।

ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद नाबालिगों द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना सुरक्षा मानकों के वाहन चलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं, जो अक्सर जानलेवा साबित हो रही हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous SBI ‘हर घर लखपति’ स्कीम: बच्चों के नाम पर करें निवेश, जानें नियम और मासिक किश्त का पूरा गणित Next MDR की नई मार: क्या ₹2,000 से ऊपर के UPI भुगतान फिर से नकदी की ओर धकेलेंगे?

Leave a Comment