📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 12 Oct 2026 🕒 09:52 PM
Home / छत्तीसगढ़ / नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, महापौर से साहू समाज की चर्चा

नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, महापौर से साहू समाज की चर्चा

8 October 2026
KharunTimes

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में “सेवा ज्योति संकल्प चौक” के नामकरण की घोषणा के बाद साहू समाज के बीच उत्पन्न हुई भ्रम की स्थिति पर अब पूरी तरह विराम लग गया है।

साहू समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मुलाकात कर इस विषय पर अपनी बातें रखीं, जिसके बाद महापौर ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी।
इस दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य श्री संतोष साहू भी महापौर कक्ष में विशेष रूप से मौजूद थे ।

तेलीबांधा में ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ का नाम?


महापौर मीनल चौबे ने साहू समाज के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा में बताया कि “सेवा ज्योति संकल्प चौक” के रूप में प्रस्तावित स्थल रिंग रोड एवं तेलीबांधा थाना के समीप स्थित ट्राई-जंक्शन का ट्रैफिक आइलैंड है।
प्रशासन द्वारा केवल इसी विशिष्ट ट्रैफिक आइलैंड को “सेवा ज्योति संकल्प चौक” के रूप में चिह्नित और संदर्भित किया गया है।
तेलीबांधा तालाब के चौकों के नाम में कोई बदलाव नहीं

बैठक के दौरान महापौर ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि:

  • तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर स्थित चौकों के नामकरण के संबंध में नगर निगम में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।
  • इन ऐतिहासिक चौकों का नाम बदलकर “सेवा ज्योति संकल्प चौक” करने की न तो कोई योजना है और न ही कोई निर्णय लिया गया है।
  • तेलीबांधा तालाब के आसपास के चौकों की वर्तमान स्थिति यथावत बनी रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous नाना पाटेकर का निधन – सिर्फ ‘वेलकम’ का उदय शेट्टी नहीं, कारगिल युद्ध में बंदूक उठाने वाला योद्धा… जानिए नाना पाटेकर के जीवन की दास्तान! Next सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड: दरिंदगी से अदालत के फैसले तक पूरी कहानी

Leave a Comment