रायपुर / सिंगापुर : छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने और राज्य की औद्योगिक प्रगति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को सिंगापुर पहुंचे।
सिंगापुर पहुंचने पर सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रथम SING फोरम 2026 (Singapore-India Network for Growth) के लिए छत्तीसगढ़ को विशेष रूप से नामित किया गया है।
सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय का भरोसा:
केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन राज्य की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और औद्योगिक नीति पर मुहर लगाता है।
CEO राउंडटेबल बैठक:
मुख्यमंत्री सिंगापुर के शीर्ष उद्योगपतियों और प्रमुख निवेशकों के साथ राउंडटेबल बैठक में सीधी चर्चा करेंगे।
निवेश के उभरते अवसर:
प्रदेश की नई औद्योगिक नीति, समृद्ध प्राकृतिक संसाधन, आधुनिक अधोसंरचना (Infrastructure) और कुशल मानव संसाधन को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।
CEO राउंडटेबल में वैश्विक उद्योगपतियों से होगी चर्चा :
SING फोरम 2026 के दौरान आयोजित CEO राउंडटेबल में मुख्यमंत्री श्री साय सिंगापुर और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के प्रमुख उद्योगपतियों, निवेशकों और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।
इस दौरान छत्तीसगढ़ में आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा (Renewables), एग्रो-प्रोसेसिंग, मैन्युफैक्चरिंग, मिनरल प्रोसेसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया जाएगा।
“राज्य सरकार का दृढ़ प्रयास है कि नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों, सुदृढ़ अधोसंरचना और कुशल मानव संसाधन के बल पर छत्तीसगढ़ को देश का प्रमुख निवेश गंतव्य बनाया जाए। वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
— श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
वैश्विक पटल पर छत्तीसगढ़ की मजबूत दावेदारी :
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में Ease of Doing Business को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री की इस सिंगापुर यात्रा से न केवल राज्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के नए द्वार खुलेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और नवाचार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
प्रतिनिधिमंडल की इस सहभागिता से वैश्विक निवेशकों के बीच छत्तीसगढ़ को एक भरोसेमंद, आधुनिक और तीव्र गति से विकसित हो रहे राज्य के रूप में स्थापित करने में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।