📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 12 Oct 2026 🕒 09:53 PM
Home / छत्तीसगढ़ / अभनपुर में व्यवसायी प्रकोष्ठ के संचालन में ‘मन की बात’, कॉलेज के लिए 15 लाख की घोषणा

अभनपुर में व्यवसायी प्रकोष्ठ के संचालन में ‘मन की बात’, कॉलेज के लिए 15 लाख की घोषणा

28 September 2026
KharunTimes

अभनपुर। अभनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में 27 सितंबर, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रायपुर जिला ग्रामीण व्यवसायी प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा और अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू मौजूद रहे।

बूथ क्रमांक 204 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों और जनसंपर्क को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण का मुद्दा उठा

अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने क्षेत्र में राजस्व त्रुटि से जुड़े मामलों के शीघ्र निराकरण का विषय मंत्री टंकराम वर्मा के समक्ष रखा। मंत्री ने मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

शासकीय महाविद्यालय के टिन शेड के लिए 15 लाख की घोषणा

अभनपुर मंडल अध्यक्ष भरत बैस ने शासकीय महाविद्यालय के लिए टिन शेड की मांग रखी।

इस पर मंत्री टंकराम वर्मा ने विद्यार्थियों के हित में 15 लाख रुपये देने की तत्काल घोषणा की।

व्यवसायी प्रकोष्ठ की रही प्रमुख भूमिका

अभनपुर में व्यवसायी प्रकोष्ठ के संचालन में ‘मन की बात'

कार्यक्रम का संचालन में रायपुर जिला ग्रामीण व्यवसायी प्रकोष्ठ द्वारा किया गया जिसमें जिला संयोजक वरुण राठी सहित व्यवसायी प्रकोष्ठ एवं भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सूरज साहू, पूर्व उपाध्यक्ष किशन शर्मा, शिवनारायण बघेल, पार्षद मीना साहू, गब्बू ध्रुव, चम्पा लेदेकर, एल्डरमेन दिलीप अग्रवाल, संतोष सिन्हा, वेदप्रकाश ठाकुर, दलजीत चांवला,

बुधेश्वर साहू, खेमराज कोसले, लौटन गिलहरे, ‘मन की बात’ प्रभारी पंकज राव सेल्लार, पवन सिन्हा, सागर साहू, सागर बारले, खुशवंत सिन्हा, चेतना गुप्ता, सीता साहू, धनेश्वर साहू, राजा रॉय और विजय सिन्हा सहित बूथ कार्यकर्ता, ग्राम सरपंच तथा मंडल और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous छत्तीसगढ़ में हर तरफ पानी-पानी: 19 साल बाद खारुन नदी खतरे के निशान के पार, नदी-नालों में 12 लोग बहे; 3 की मौत Next धमतरी में घर में प्रार्थना सभा को लेकर विवाद: हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने, कई घंटे चला प्रदर्शन

Leave a Comment