📍 Raipur, Chhattisgarh 🗓 12 Oct 2026 🕒 09:52 PM
Home / छत्तीसगढ़ / मंत्रालय की बस में आग के बाद कर्मचारियों का प्रदर्शन, ‘रघुपति राघव’ गाकर जताया विरोध

मंत्रालय की बस में आग के बाद कर्मचारियों का प्रदर्शन, ‘रघुपति राघव’ गाकर जताया विरोध

24 September 2026
KharunTimes

रायपुर – नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों को लेकर जा रही बस में आग लगने की घटना के बाद कर्मचारियों का गुस्सा सामने आया है।

हादसे के अगले ही दिन गुरुवार को मंत्रालय के मुख्य गेट के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने परिवहन व्यवस्था और बसों के रखरखाव को लेकर सवाल उठाए।

इस दौरान उन्होंने ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

30 से ज्यादा कर्मचारी थे बस में सवार

जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर की शाम मंत्रालय से कर्मचारियों को लेकर जा रही बस में अचानक आग लग गई।

उस वक्त बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे।

बस के इंजन की तरफ से धुआं निकलता देख कर्मचारियों को खतरे का अंदाजा हुआ और उन्होंने समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें

देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस बुरी तरह जल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बसों के रखरखाव को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी

हादसे के बाद कर्मचारियों ने मंत्रालय आने-जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली बसों के रखरखाव पर सवाल उठाए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि कई बसों की हालत ठीक नहीं है और बसों में खराबी से जुड़ी शिकायतें पहले भी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी हैं।

नवा रायपुर में मंत्रालय की बस में आग लगने के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बसों के रखरखाव और परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कर्मचारियों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाया ।
नवा रायपुर में मंत्रालय की बस में आग लगने के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बसों के रखरखाव और परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कर्मचारियों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाया

इसके बावजूद परिवहन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

मंत्रालय कर्मचारी संघ की ओर से भी बसों के मेंटेनेंस को लेकर अधिकारियों के सामने शिकायतें रखने की बात कही गई है।

संघ का कहना है कि इस मामले को मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के सामने भी उठाया गया है।

हादसे के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरने का आरोप

कर्मचारियों का कहना है कि बस में आग लगने जैसी गंभीर घटना के बाद भी अगर परिवहन व्यवस्था को लेकर उनकी चिंताओं का समाधान नहीं होता है, तो यह सुरक्षा से खिलवाड़ है।

इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को कर्मचारियों ने मंत्रालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाया।

कर्मचारियों ने मांग की कि मंत्रालय आने-जाने वाली बसों की नियमित जांच कराई जाए और समय पर जरूरी मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए।

उनका कहना है कि कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें
Kharun Times Desk
About the author

Kharun Times Desk

Kharun Times स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ और भारत से जुड़ी सही और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों को प्रदान करता है । हमारा उद्देश्य है बिना किसी दबाव के समाज से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुँचाना और सही विमर्श एवं जानकारी देना। Kharun Times पर प्रकाशित सभी समाचार / लेख / विश्लेषण, विश्वसनीय स्रोतों, स्थानीय संवाददाताओं और आधिकारिक जानकारियों पर आधारित होते हैं । अगर आपके पास कोई सुझाव, शिकायत या सूचना है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं ।

Previous छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव! स्मृति ईरानी को मिली नई जिम्मेदारी, सौरभ-गोमती को भी बड़ा दायित्व Next संघ प्रचारक से छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री तक: कौन हैं कर्मवीर सिंह? 33 साल के सफर की पूरी कहानी

Leave a Comment